अपराध

सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर, पूर्व विधायक शुक्ला ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों को बंधाया ढांढस

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)20 अक्टूबर रात हुए भीषण सड़क हादसे में रुद्रपुर एवं किच्छा क्षेत्र के 11 लोगों की असामयिक मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसे की सूचना पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला रुद्रपुर स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। राजेश शुक्ला ने संबंधित पुलिस अधिकारियों से टेलीफोन पर वार्ता कर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सड़क हादसों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा उपाय करने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि एक ही हादसे में 11 लोगों की जान जाना अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिवारों के लिए यह अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में सभी को पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होकर उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करना चाहिए। साथ ही, भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संबंधित विभागों को गंभीरता से ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

अपराध उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग: आईआईएम कैडेट की स्विमिंग पूल में डूबने से मृत्यु

देहरादून: केरल के आईआईएम कैडेट की स्विमिंग पूल में डूबने से मृत्यु हो गई।देहरादून के भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में
अपराध ऊधम सिंह नगर

बिग ब्रेकिंग, पंत विवि के छात्र का शव हॉस्टल में मिला

पंतनगर:गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्र का शव हॉस्टल में फंदे से लटका मिला।इससे विवि में हड़कंप