ऊधम सिंह नगर खेल

श्रीलंका में भारत का परचम लहराने वाले क्षितिज को महापौर ने किया सम्मानित

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) श्रीलंका में आयोजित थर्ड साउथ एशियन जु जित्सू चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण और रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले होनहार खिलाड़ी क्षितिज सिंह को महापौर विकास शर्मा ने अपने आवास पर सम्मानित किया।जिला जु जित्सू एसोसिएशन के महासचिव एवं कोच ऋषि पाल भारती ने बताया कि ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया द्वारा अधिकृत जु जित्सू इंटरनेशनल फेडरेशन तथा जु जित्सू एशियन यूनियन के नेतृत्व में जु जित्सू फेडरेशन लंका के सौजन्य से 10 से 12 अप्रैल तक डिगाना श्रीलंका में थर्ड साउथ एशियन जु जित्सू चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में दक्षिण एशिया के सात देशों के लगभग 400 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। क्षितिज सिंह ने एडल्ट आयुवर्ग के माइनस -85 किलोग्राम भार वर्ग की फाइटिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने मेजबान श्रीलंका के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा टीम इवेंट डूओ शो मिक्स्ड स्पर्धा में हल्द्वानी की खिलाड़ी श्रीपर्णा जोशी के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक भी हासिल किया। क्षितिज की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है।महापौर ने कहा कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ी आज देश और विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। यह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार की बेहतर खेल नीतियों का परिणाम है। लोगों ने भी क्षितिज सिंह की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर, समाजसेवी श्री बिट्टू शर्मा, महावीर सिंह कश्यप, पार्षद चिराग कालरा, नरेश सागर, जीतू पाल, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे ।।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार