ऊधम सिंह नगर

शूटिंग रेंज और लॉन टेनिस कोर्ट निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण को मिली हरी झंडी

चंपावत।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने के संकल्प और खेल प्रतिभाओं को निखारने के विजन हेतु जनपद चम्पावत को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में मा० मुख्यमंत्री घोषणा के क्रियान्वयन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए तथा जनपद के युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पुनेठी स्थित राजस्व विभाग की 0.200 हेक्टेयर भूमि को खेल विभाग, उत्तराखण्ड शासन को हस्तांतरित कर दी गई है। हस्तांतरण की यह प्रक्रिया शासन द्वारा निर्धारित कड़े मानकों और लोक प्रयोजन के नियमों के अधीन की गई है।
मुख्यमंत्री ने चम्पावत भ्रमण के दौरान जिले में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं विकसित करने हेतु शूटिंग रेंज के निर्माण की घोषणा की गयी थी। इसी क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तुत आख्या और संस्तुति के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि शासन की इस पहल से जनपद के युवाओं के लिए नए द्वार खुलेंगे, शूटिंग रेंज और लॉन टेनिस कोर्ट के निर्माण से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार