उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

शिविर से गायब रहने पर ईई का एक दिन का वेतन रोका

चंपावत।राज्य सरकार की प्राथमिकता वाले अभियान “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत चम्पावत में नगरीय क्षेत्रों में बहुउद्देशीय शिविरों में जनपद स्तरीय अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए आमजन की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान किया जाना अपेक्षित है। शनिवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में नगर पंचायत बनबसा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर के दौरान नलकूप खण्ड, चम्पावत के अधिशासी अभियंता उमेश कुमार अनुपस्थित रहे। शिविर के दौरान दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, किंतु उनका मोबाइल नेटवर्क क्षेत्र से बाहर पाया गया।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अभियंता का एक दिवस का वेतन आगामी वेतन बिल से रोकने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही आदेश की प्रति उनके सेवा अभिलेख में संलग्न किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्पष्ट किया कि शासन की जनकल्याणकारी एवं प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार