शिविर में दी गई स्वास्थ्य की जानकारी
रुद्रपुर।आयुष विभाग, ऊधम सिंह नगर की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं, किशोरियों एवं गर्भवती महिलाओं में पोषण, मातृ स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता और आयुर्वेदिक जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. आलोक कुमार शुक्ला, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के मार्गदर्शन में चिकित्सकीय टीमों ने स्वास्थ्य सेवाएं जनसामान्य तक पहुंचाईं। मजरा गुमानी, नंदपुर में डॉ. अरुण कुमार,चिकित्साधिकारी और डॉ. रविन्द्र, चिकित्साधिकारी ने एनसीडी जांच,
किशोरियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता व पोषण संबंधी जानकारी तथा योग सत्र आयोजित किया गया।
कुल 147 लाभार्थियों (96 महिला और 51 पुरुष) की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें हीमोग्लोबिन, शुगर
और बी.पी. की जांच शामिल रही। शुक्रवार को जिला चिकित्सालय, रुद्रपुर में वृद्ध महिलाओं के लिए मर्म चिकित्सा आधारित शिविर में डॉ. निवेदिता जोशी, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी और डॉ. बिरेन्द्र सिंह रौतेला,
चिकित्साधिकारी ने 35 महिलाओं को स्वास्थ्य परामर्श दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चकरपुर (खटीमा) में गर्भवती महिलाओं के लिए एनीमिया की कमी दूर करने की जानकारी दी गई।





