उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर शिक्षा

शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर


रुद्रपुर।जवाहर नवोदय विद्यालय सभागार में मुख्य विकास अधिकारी देवेश शाशनी ने आज विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक ली।इस दौरान विद्यालय की शैक्षणिक, खेलकूद एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से संबंधित उपलब्धियों पर विस्तार से प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यार्थियों के बोर्ड परीक्षाओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन, अनुशासनात्मक वातावरण तथा नवाचार आधारित शिक्षण प्रयासों को समिति द्वारा सराहना की गई। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की भूमि का स्थाई हस्तान्तरण कराने का अनुरोध किया। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशासन स्तर पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित फॉगिंग कराने के निर्देश नगर आयुक्त को दिए। उन्होंने विद्यालय गेट व बाउंड्रीवॉल के पास सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए।जिससे बाउंड्री के पास कूड़ा डालने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा सकें। प्रधानाचार्य ने बताया कि उरेडा विभाग के माध्यम से भोजनालय व छात्रावास में गरम पानी हेतु सोलर गीजर की स्थापना करायी गयी थी जो काफी दिनो से खराब है। जिसपर मुख्य विकास अधिकारी ने परियोजना अधिकारी उरेडा को सोलर गीजर का परीक्षण कराकर ठीक कराने के निर्देश दिये। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को समय-समय पर विद्यालय में चिकित्सकों की टीम भेज कर छात्रों के स्वास्थ्य परीक्षण कराने व दवाई देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जेईई/नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराने, विद्यालय हित में तीन आरओ वाटर प्यूरीफायर प्रदान कराने तथा गैस पाइपलाइन सुविधा हेतु प्रशासनिक सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर सहयोग प्रदान करने की प्रतिबद्धता जताते हुए विद्यालय परिवार को और अधिक परिश्रम के साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण हेतु कार्य करने के निर्देश दिए।सांसद प्रतिनिधि अभिनव चौधरी ने विद्यालय को एक नई रोटी मेकिंग मशीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, जिससे भोजन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा। बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं शिक्षकों ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण निर्माण तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु समन्वित प्रयासों पर बल दिया।
बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, प्रधानाचार्य कंचन जोशी, एसीएमओ डॉ. एसपी सिंह, परियोजना अधिकारी उरेडा संदीप सैनी, उप प्राचार्य पीके विद्यार्थी, रमेश चंद्र गौर, मोहन चंद्र सुयाल, कृष्ण पाल, अनुराग शर्मा, संजीव सिंह आदि उपस्थित थे।


locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99