शहीद भगत सिंह की आदमकद की कांस्य प्रतिमा स्थापित
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह की आदमकद की कांस्य प्रतिमा की स्थापित की।कहा कि भगत सिंह चौक मुख्य बाजार का दिल कहा जाता है। विधायक ने सात क्विंटल वजनी 20 लाख की लागत से कांस्य प्रतिमा व प्रतिमा स्थल सौंदर्यकरण का कार्य इसमें किया जाना है।यह ऊधम सिंह नगर जिले में पहली कांस्य प्रतिमा होंगी,जो इतनी खूबसूरत ओर भव्य है। शायद आस पास ऐसी पहली प्रतिमा भगत सिंह चौक पर स्थापित की गई है।जो रुद्रपुर क्षेत्र के लिये गौरव की बात है। जल्द भव्य व बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।




