ऊधम सिंह नगर

शहीद ऊधम सिंह के योगदान को याद किए गए

रुद्रपुर।महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के जन्म दिवस पर कलक्ट्रेट में आज किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, ओसी गौरव पाण्डेय, डॉक्टर बलवीर सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कलक्ट्रेट परिवार ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह के साथ ही देश के वीर शहीदों की कुर्बानी, बलिदान को कभी भी भुला नहीं सकते, जिनकी कुर्बानी और त्याग के कारण हम सभी नागरिक स्वतंत्र भारत में खुली हवा में सांस ले रहे हैं। सभी ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं, युवाओं को शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए देश और समाज को मजबूत बनाने का काम करना होगा। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य के चहुमुॅखी विकास हेतु सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मिश्र ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह महान क्रातिकारी थे। शहीद के नाम पर बने इस जिले को अग्रणी जिला बनाना होगा।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार