उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

विश्व क्षय रोग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शीर्ष 3 जिलों में शामिल यूएस नगर

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)विश्व क्षय रोग दिवस’ के अवसर पर जिला क्षय रोग क्लिनिक, रुद्रपुर में एक विशेष जागरूकता एवं सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीपी सिंह ने की। ऊधमसिंह नगर को क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदेश के शीर्ष तीन जनपदों में चुना गया है।मुख्य अतिथि प्रदेश के सेवानिवृत्त स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. आरके पांडे ने टीबी उन्मूलन के लिए सामुदायिक सहभागिता पर जोर दिया। कहा कि समय पर जांच और पूर्ण उपचार ही इस बीमारी को जड़ से खत्म करने का एकमात्र रास्ता है।विशिष्ट अतिथि जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. अलोक शुक्ला एवं जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. महेश जोशी ने टीबी के उपचार में एकीकृत चिकित्सा पद्धति के महत्व पर प्रकाश डाला। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीयूष रंजन ने शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता और टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता जताई। इस अवसर पर टीबी विभाग के कर्मचारियों ने लाभार्थियों को ‘पोषण किट’ वितरित की। कार्यक्रम का सफल संचालन बी. एन. बेलवाल, मुख्य फार्मेसी अधिकाई द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी कुशल मेजबानी से कार्यक्रम में ऊर्जा भरी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीपी सिंह ने कहा कि”हमें गर्व है कि हमारा जिला प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल है। हमारा लक्ष्य ‘क्षय रोग मुक्त भारत’ के संकल्प को सिद्ध करना है। मैं सभी स्वास्थ्य कर्मियों और निक्षय मित्रों का आभार व्यक्त करता हूं ।जिन्होंने इस उपलब्धि में विशेष योगदान दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने टीबी के प्रति समाज को जागरूक करने और रोगियों की सहायता करने की शपथ ली। इस अवसर पर पार्षद भूतबंगला गिरीश पाल, डीपी एम हिमांशु मुस्यूनी, संजय पाण्डेय, प्रदीप महर, दिनेश जोशी, राहुल श्रीवास्तव, शुभम पपनोई, राजेश अरोड़ा, सुनील सती,रीना सिंह, अभिनव गुप्ता, सौरव आदि उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार