ऊधम सिंह नगर शिक्षा

विधायक शिव ने विभिन्न मांगों को लेकर बागवाला क्षेत्र मे राजकीय प्राथमिक विद्यालय निर्माण को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)विधायक शिव अरोरा ने ग्राम बागवाला झील क्षेत्र के प्रधान व अन्य लोगों के साथ जिलाधिकारी नितिन भदोरिया से आज मुलाकात की। विधायक ने ज्ञापन सौंप कर कहा कि बागवाला झील जहां 200- 300 परिवार निवास करते हैं ।अति निर्धन वर्ग से आते हैं। बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत 1872 मकान का निर्माण कार्य जो अपने अंतिम चरण में है।जिसका अलॉटमेंट आने वाले कुछ समय में प्रारंभ कर दिया जाएगा।उन्होंने बताया बच्चों के पढ़ने हेतु विद्यालय उसे क्षेत्र से डेढ़ किलोमीटर दूर है। जिसको देखते हुए उसे क्षेत्र में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोई नहीं है। ऐसे में बागवाला झील में 300 परिवार पहले से रहते थे और 1872 आवास आने वाले समय मे आवंटित होने के बाद वहां का क्षेत्र बहुत बड़ी आबादी वाला होने जा रहा है। इसको देखते हुए ग्राम बागवाला झील में राजकीय प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कराया जाना आवश्यक है। जिसका प्रस्ताव खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से निदेशालय को भेजा जा चुका है।विधायक शिव अरोरा ने कहा बागवाला क्षेत्र में राजकीय प्राथमिक विद्यालय होने से वहां के बच्चों को शिक्षा ग्रहण में सुविधा होगी और दूर दराज के इलाकों में शिक्षा ग्रहण हेतु भटकना नहीं पड़ेगा।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने को कहा।इस दौरान बागवाला झील ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार, राजेश, विपिन सिंह, राजकुमार साह, मयंक कक्कड़, मुकेश कुमार, अरविन्द सिंह आदि लोग मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99