विधायक शिव ने रुद्रपुरवासियों को दी 3.83 करोड़ की लागत से 9 किलोमीटर सड़कों की सौगात
रुद्रपुर। (लोक निर्णय)विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय में आज प्रेसवार्ता को बताया कि उनके प्रस्ताव पर राज्य योजना से भूरारानी शांति बिहार होते हुए छतरपुर तक जाने वाले 5 किलोमीटर मोटर मार्ग के लिए 2.47 करोड़ का शासनादेश जारी हो गया है। यह मार्ग लगभग 50 हजार आबादी को जोड़ता है। जिसकी हालत पीछे 15 साल से जर्जर रही कई धरने प्रदर्शन इस मार्ग पर हुए,मगर अगले कुछ समय में इसका टेंडर निकल कर कार्य आरम्भ करवाया जायेगा।ऐसे ही मानूनगर -महतोष मोड़ से अलखदेवी को जाने वाले मार्ग का पुनः निर्माण कार्य जिसकी लम्बाई 1.5 किलोमीटर है। जिसके लिए 45.51 लाख की धनराशि जारी हुई है।उसका भी कार्य हम जल्द शुरू करेगे,इसके साथ ही मुकुंदपुर आंतरिक मार्ग निर्माण हेतु 32.42 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत हुई है और रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के केशवपुर में 57.90 लाख से 1.9 किलोमीटर लम्बे मुख्य मार्ग से शमशान तक जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य का शासनादेश हो गया है।विधायक शिव अरोरा ने बताया कि ऐसे 4 महत्वपूर्ण मार्गो के लिए 3. 83 करोड़ रूपये जारी हुए है,जिन मार्गो की कुल लम्बाई 9 किलोमीटर है।जिनके निर्माण कार्य अगले कुछ समय में प्रारम्भ किए जायेगे।विधायक ने कहा कि विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।इससे पूर्वी कई महत्वपूर्ण मार्गों का निर्माण कार्य कराया गया जिनकी पूर्व के जनप्रतिनिधि द्वारा कभी सुध नहीं ली गई, मेरे कार्यकाल में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लगभग सभी मार्गों को बनाने का कार्य किया जा रहा है।विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रुद्रपुर लगातार विकास के पद पर आगे बढ़ रहा है सड़क निर्माण से लेकर बड़े-बड़े विकास कार्यों को रुद्रपुर की जनता धरातल पर उतरते देख रही है निश्चित रूप से चार महत्वपूर्ण मार्ग जिसमें छतरपुर शांति विहार मार्ग इसकी मांग बहुत लंबे अरसे से थी का जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।ऐसे ही अन्य मार्ग भी जिनकी ग्रामीण क्षेत्र में लम्बे समय से मांग थी निश्चित रूप से जनता विकास कार्यों को प्रामाणिकता से देख रही है जबकि पूर्व में जनता सिर्फ झूठी घोषणा का शिकार होती आयी है।





