ऊधम सिंह नगर राजनीति

विधायक शिव ने खेड़ा में चौपाल लगा सुनीं समस्याएं

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) मोहल्ला खेड़ा क्षेत्र मे विधायक शिव अरोरा ने आज चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि खेड़ा में उनका समय समय पर प्रवास होता आया है। इसी से वह इस क्षेत्र एक बार फिर में आए हैं।
खेड़ा में सीसी सड़क से लेकर मंदिर सुंदरीकरण कार्य ओर विशेषकर प्राचीन चामुंडा मन्दिर मे भी हाल का निर्माण करवाया गया।ज चामुंडा मन्दिर में आजादी के बाद से कभी कोई जनप्रतिनिधि द्वारा कार्य नहीं किया गया, लेकिन उनका संकल्प है कि हमारी आस्था के केंद्र हमारे मन्दिर भव्य नजर आए।यह हमारी प्राथमिकता है ऐसे मे रुद्रपुर क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थानों पर उनके द्वारा विकास कार्य करवाए गए हैं।विधायक शिव अरोरा ने कहा क्षेत्र मे विकास कार्य तेज गति से जारी है ओर आने वाले समय मे शेष बचे कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर करने का कार्य किया जायेगा।इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, पार्षद सुनील वाल्मीकि, अनिल शर्मा, मनीष गुप्ता, नमन चावला, विक्की वाल्मीकि, वीरेंद्र शर्मा, अरुण, निक्का, सतीश वाल्मीकि, जगदीश नारंग सुरेखा, रामवती, प्रतिभा, प्रभा देवी आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार