ऊधम सिंह नगर

विधायक शिव ने कहा कि खुले मे कुर्बानी बर्दाश्त नहीं

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) विधायक शिव अरोरा ने हिन्दू सगठन व भाजपा कार्यकताओं के संग त्रिशूल चौक स्थित एसएसपी कैंप कार्यालय पहुंचे।जहां एसएसपी अजय गणपति को ज्ञापन देकर कहा कि अगले दो दिन में रुद्रपुर क्षेत्र में बकरा ईद का पर्व है। बकरा ईद पर्व के नाम पर खुले मे कुरबानी, सार्वजनिक स्थल पर कुर्बानी कर हिंदुओं के भावनाओं को आहत करना किसी सूरत मे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।पर्व पर रजिस्ट्रेशन में दर्ज कुर्बानी के निर्धारित जगह पर कानून व नियम का पालन के साथ कुर्बान हो। उनके अवशेष सार्वजनिक व खुले में न फेंके जाए। पिछले वर्षों में देखने आया था कि सुभाष कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी, खेड़ा पहाड़गंज, भूतबंगला जैसे क्षेत्रों में पर्व के नाम पर खुले में कुरबानी करने व बिना नियम पालन के ऐसी घटना सुनने मे आती रही थी। ऐसी घटना वर्तमान समय मे न, हो साथ हीं बकरा ईद वाले दिन डायल 112 भी पूर्ण रूप से एक्टिव रहें जैसे हीं ऐसी कोई घटना की सूचना दी जाती है। तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए। एसएसपी ने कहा कि पुलिस द्वारा जगह जगह पीस कमेटी की थाने मे बैठक की जा रही है। सभी को बकरा ईद त्यौहार क़ानून नियम का पालन करते हुऐ मनाने की अपील की गई है और अगर किसी को कही समस्या नजर आती है तो धैर्य, संयम से काम ले और घटना से पुलिस को अवगत कराए।इस दौरान गो रक्षा दल जिला महामंत्री राधे सनातनी व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष संदीप राव, पार्षद निमित शर्मा, भाजपा महामंत्री सुनील यादव, राधेश शर्मा, मयंक कक्कड़, राज कोली, सन्नी पासवान, सौरभ राठौर आदि मौजूद रहें।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार