विद्यायक शिव ने राममूर्ति अस्पताल बरेली में भर्ती अभिषेक का हाल जाना
रुद्रपुर। (लोक निर्णय) राममूर्ति मेडिकल कॉलेज बरेली में भर्ती अभिषेक का रुद्रपुर के विधायक शिव अरोरा ने आज हाल जाना।उन्होंने डॉ. हर्षित अग्रवाल से अभिषेक की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति, चल रहे उपचार और आगे की चिकित्सा प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने राममूर्ति मेडिकल कॉलेज के सुपरिटेंडेंट कर्नल आर.पी. सिंह से भी वार्ता कर अभिषेक को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहने देने को कहा।विधायक अरोरा ने अभिषेक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वह और मुख्यमंत्री धामी की सरकार परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि अभिषेक के बेहतर उपचार के लिए यदि आवश्यकता पड़ी तो एम्स दिल्ली, ऋषिकेश अथवा देश के अन्य सरकारी किसी भी बेहतर चिकित्सा संस्थान में उपचार कराने को लेकर हरसंभव सहयोग किया जाएगा।शिव अरोरा ने कहा कि अभिषेक के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। रुद्रपुर का विधायक होने के नाते मैं स्वयं परिवार के साथ खड़ा हूं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार भी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है। जरूरत पड़ने पर अभिषेक के उपचार के लिए हरसंभव मदद उपलब्ध कराए जाएंगे।इस दौरान सुनील यादव, सोनू मुल्तानी, मुकेश राजोरिया, संदीप वाल्मीकि, अंकित वाल्मीकि आदि लोग मौजूद थे।





