विजय दिवस पर याद किए गए बलिदानी
रुद्रपुर।वर्ष,1971 के भारत–पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना की ऐतिहासिक विजय की स्मृति में विजय दिवस पर आज जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस विभाग की ओर से पुलिस लाइन कार्यक्रम हुआ।इस दौरान राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन किया गया तथा उनके बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने 1971 के युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति में पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर वीर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। पुलिस बल द्वारा शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया।एसएसपी ने 1971 के युद्ध में भाग लेकर देश को विजय दिलाने वाले पूर्व सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।साथ ही उनके साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति निष्ठा को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई। जनपद के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिए निबंध लेखन, चित्रकला एवं खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।जिससे युवाओं में देशप्रेम और राष्ट्रसेवा की भावना को प्रोत्साहन मिला। एसएसपीमणिकांत मिश्रा ने कहा कि विजय दिवस हमें भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। यह दिन प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा देता है।पूरा वातावरण देशभक्ति और सम्मान की भावना से ओतप्रोत रहा।





