रुद्रपुर में भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर निकली शोभायात्रा
रुद्रपुर। महर्षि वाल्मीकि भगवान के प्रकटोत्सव के अवसर पर बुधवार शाम गांधी कॉलोनी से अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज विकास परिषद की ओर से भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि भगवान द्वारा रामायण मे जिस प्रकार से प्रभु श्रीराम के जीवन की एक एक लीला का वर्णन किया है। वह अकल्पनीय है, वाल्मीकि भगवान के दिखाए मार्ग को अनुसरण कर हमको धर्म के मार्ग पर चलने की आवश्यकता है उनकी लिखी रामायण में एक एक शब्द हमको बताता है ।रामायण में भगवान वाल्मीकि की सोच समाज को सगठित करने व सनातन संस्कृति को हर घर तक पहुंचाने का कार्य किया। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी कालोनी में समाप्त हुई।इस दौरान विभिन्न संगठनों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान शहर भगवान वाल्मीकि के जयकारों से गुंजायमान रहा।शोभायात्रा में संरक्षक महावीर प्रसाद, अध्यक्ष मुकेश राजोरिया, भरत, सन्नी,सोनू राठौर, शिवा वाल्मीकि, अमन वैध, सुनील यादव, मनोज मदान, मयंक कक्कड़ आदि मौजूद रहे।





