ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर में गैस सिलिंडर के लिए मारामारी

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) में काशीपुर बाईपास रोड स्थित इंडेन गैस एजेंसी में सैकड़ों उपभोक्ताओं को लगातार गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा है। न तो गैस ऐजेंसी प्रबंधन होम डिलीवरी ही ढंग से कर पा रहें थे न ही उनके बुक सिलेंडरों की अन्यत्र डिलीवरी के मामले ही सुलझ रहे हैं। समाजसेवी सुशील गाबा आज गैस एजेंसी पहुंचकर प्रबंधन के खिलाफ विरोध किया।उन्होंने गैस सिलिंडर की बुकिंग की मांग की।कहकी प्रशासनिक अधिकारियों को घर बैठे सिलिंडर मिल जाते हैं, इसलिए वह जनता को यूं ही एजेंसी के रहमोकरम पर छोड़ दिए हैं। होम डिलीवरी व्यवस्था की निगरानी भी नहीं हो रही।उन्होंने इसकी जानकारी जिला पूर्ति कार्यालय में दी ।उपभोक्ताओं का रोष बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंच गयी। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, हैप्पी रंधावा, गौरव गांधी आदि भी मौके पर आकर विरोध किया। उन्होंने व्यापार मंडल संरक्षक नरेश ग्रोवर से होम डिलीवरी कर्मचारी द्वारा 3500 रुपए लेने का आरोप लगाया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार