ऊधम सिंह नगर राजनीति

रुद्रपुर में कलक्ट्रेट गेट पर क्यों भड़क गए थे बंगाली समाज

रुद्रपुरः मांगें पूरी न होने पर बंगाली समाज के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने शनिवार को बंगाली कल्याण समिति के बैनर तले कलक्ट्रेट गेट पर धरना देकर रोष जताया।साथ ही चेताया कि यदि मांगों का जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने तहसीलदार दिनेश कुटौला को ज्ञापन देकर कहा कि बंगाली समाज को अनुसूचित जाति (एससी) का दर्जा देने की मांग, बंगाली छात्र-छात्राओं के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना शुरू करने, बंगाली पौंड, मांझी नमोशुद्र जाति के छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति पुन: प्रदान करने और शिक्षा प्रणाली में बांग्ला भाषा को एक विषय के रूप में शामिल करने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बंग भवन के निर्माण कराने पर जोर दिया।जिससे समाज की सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक कार्यक्रमों का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके। धरना देने वालों में समिति के अध्यक्ष दिलीप अधिकारी, नारायण हाल्दार, प्रायोजित राय, भास्कर मंडल, अभिमन्यु साना, संजीत खान, सत्यजीत सरकार, विजय सिखदार आदि शामिल थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार