ऊधम सिंह नगर

रिटायर्ड हुए एडीएम दीपेंद्र

हरिद्वार।अधिवर्षता आयु पुर्ण करने पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को जिला कार्यालय सभागार में विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने फूल मालाओं से नेगी का स्वागत किया तथा भावभीनी विदाई दी गई।जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर नेगी की भगवान से दीर्घायु की कामना की।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उन्हें सेवानिवृत्त होने पर शुभकामना एवं बधाई देते हुए कहा कि नेगी सौम्य एवं सरल स्वभाव के व्यक्तित्व के धनी है तथा उन्होंने 32 वर्ष की प्रशासनिक सेवा बाखूबी निभाया है।नेगी ने दायित्वों का निर्वाहन बड़ी कुशलता एवं ईमानदारी से किया है तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।उन्होंने उनके सेवानिवृत्त के बाद का समय परिवार संग सुखी जीवन एवं दीर्घ आयु के लिए मां गंगा से प्रार्थना की। मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने उन्हें सेवानिवृत्त होने की बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि नेगी ने अपने 32 वर्ष की सेवा निर्विघ्न एवं कुशलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वाहन किया है तथा उन्होंने नेगी के सुखी जीवन के लिए भगवान से प्रार्थना की।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी आर चौहान रावत,सचिव एचआरडीए मनीष कुमार,नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आशीष वर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री नेगी को उनके सेवानिवृत्त की बधाई एवं शुभकामना दी।  कार्यक्रम का संचालन प्रशानिक अधिकारी नवीन मोहन द्वारा किया गया।
     

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार