यूएस नगर में पशुओं को टीके लगाने का वाहन रवाना
रुद्रपुरl जिला अधिकारी नितिन सिंह ने पशुउपचार/टीकाकरण प्रचार-प्रसार वाहनों को झंडी दिखाकर किया। खुरपका मुंहपका रोग के नियंत्रण के लिए 45 दिवसीय अभियान का औपचारिक शुभारम्भ किया गया। उन्होंने बताया कि इस अवधि में कुल 2,20,000 मवेशियों का टीकाकरण किए जाने का लक्ष्य है। जनपद अन्तर्गत चिन्हांकित राजकीय पशु चिकित्सालयों के चिन्हांकित ग्रामों में यथा निर्धारित अनुपात में पशुओं के टीकाकरण से पहले तथा टीकाकरण के 28-30 दिन बाद पशुरोग अनुसंधान प्रयोगशाला के माध्यम से रक्त के नमूनों का परीक्षण किया जाना है।कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, संयुक्त निदेशक, प्रयोगशाला डॉक्टर सपना शुक्ला, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर ए. जोशी आदि मौजूद थे।





