ऊधम सिंह नगर राजनीति शिक्षा

याद किए गए डॉक्टर भीमराव आंबेडकर

रुद्रपुर। 26 फ़रवरी 1948 को भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान का प्रारूप संविधान सभा को प्रस्तुत किया था। आज अंबेडकर पार्क में भाजपा के जिला मंत्री व एडवोकेट प्रमोद मित्तल एवं ब्लॉक प्रमुख पति (कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि) इंजीनियर जितेंद्र गौतम ने अपने साथियों के साथ बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।इस अवसर पर रुद्रपुर नगर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नगर निगम रुद्रपुर के पर्यावरण पर्यवेक्षक करम सिंह दानू तथा पर्यावरण मित्र राजेश कुमार, सुनील, राजू, मुकेश एवं मनोज को माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने समानता, न्याय और अधिकारों की जो भावना संविधान में दी है, उसी के अनुरूप समाज के प्रत्येक वर्ग का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।इस मौके पर शिव छाबड़ा, अधिवक्ता एसोसिएशन उपाध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रवीण तोमर, विकास डागर, रवि अग्रवाल, कुशल अग्रवाल, जितेंद्र साहनी, उमेंद्र पांडे, संजय गुप्ता, नितिन अग्रवाल, प्रमोद यादव, अशोक नेगी, अंकित शर्मा, सुनील पचौरी, ललित गोयल, अजय गोयल आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99