अध्यात्म ऊधम सिंह नगर

मेरी मईया ने कैसी सौगात दे दी गीत पर झूमे भक्त

रुद्रपुर। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर श्री नीलकंठ धाम मंदिर के तत्वावधान में गंगापुर रोड स्थित नंद विहार कॉलोनी के बाबा राम थम्मन मंदिर में भव्य माता की चौकी एवं दरबार में श्रद्धालुओं ने महामाई और बाबा का गुणगान किया तथा भक्ति में सराबोर होकर देर रात तक भजनों पर झूमते रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रथम नवरात्र के अवसर पर नंद विहार निवासी महेंद्र छाबड़ा परिवार द्वारा ज्योत प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद श्री गणेश वंदना, श्रीराम स्तुति, हनुमान चालीसा तथा श्री बालाजी महाराज, भैरवनाथ और प्रेतराज की आरती के साथ दरबार का शुभारंभ हुआ। भजन संध्या के दौरान माता रानी, भोलेनाथ और बालाजी महाराज के मधुर भजनों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।
भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। विनीत अरोड़ा ने हे दुख भंजन मारुति नंदन व इक तू सच्ची सरकार माँ झंडेया वाली जैसे भजन प्रस्तुत किए। सुमित वार्ष्णेय ने जागरण के लिए सारी रात दे दी, वंशिका मनोचा ने काली मेरी मां पटियाले विच रहंदी आ और गुड्डू लहरी ने छम्म-छम्म नाचे देखो वीर हनुमाना जैसे भजनों से समां बांधा। वहीं पवन खनिजों ने बम भोले बम व ॐ नमः शिवाय की प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।दरबार के दौरान महंत विकास शर्मा पर भोले बाबा, माता रानी और बालाजी महाराज की कृपा प्रकट होने पर श्रद्धालुओं ने उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।इस अवसर पर महेंद्र छाबड़ा, जगदीश बठला, विनीत जैन,विवेक दीप सिंह, सचिन खुराना, करुण गुप्ता, पम्मी सुखीजा, शिवांश सुखीजा, पारस चुघ, चिराग कालरा, सुरेंद्र शर्मा,हरवेश मनोचा, संदीप मनोचा। आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार