उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर राजनीति

माफी से पलटीं मीना, ठुकराल पर सख़्त रुख

रुद्रपुर। करीब एक साल पहले पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की अभद्र टिप्पणी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था।इस मामले को लेकर पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने मंगलवार को कोतवाली में समर्थकों के साथ धरना दिया था।साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह की धमकी दी थी।इस मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।ऑडियो वायरल मामले में पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ सख़्त रुख अपना लिया है। मंगलवार को धरना प्रदर्शन के दौरान मीना ने कहा था कि यदि ठुकराल सार्वजनिक रूप से माफी मांग लेते हैं तो वह उन्हें माफ कर देंगी। आज ठुकराल ने मीडिया के सामने माफी मांगी तो शर्मा ने माफ करने से मना कर दिया।
अब मीना ने अपने बयान से यू-टर्न लेते हुए साफ कर दिया है कि यदि मुकदमा दर्ज से पहले ठुकराल माफी मांग की होती तो माफ कर देती,लेकिन अब वह ठुकराल को किसी भी सूरत में माफ नहीं करेंगी।
मीना का कहना है कि यह मामला सिर्फ व्यक्तिगत अपमान का नहीं, बल्कि महिला सम्मान और सार्वजनिक जीवन की मर्यादा से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑडियो वायरल होने से उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचा है, जिसकी भरपाई माफी से संभव नहीं है।
मीना के इस बदले रुख से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और अब यह मामला और तूल पकड़ता दिख रहा है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार