मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर निकाली रैली
रुद्रपुर। (लोक निर्णय) सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रॉवर्स एवं रेंजर्स और एनएसएस के छात्र छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गया। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि हमें मानसिक तनाव पर खुलकर बात करनी चाहिए अगर कोई दिक्कत है तो डॉक्यूर से बात करें।नुक्कड नाटक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्त्व, तनाव प्रबंधन तथा सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम की संयोजक प्रो.दीपा वर्मा ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्त्वपूर्ण है। आज की प्रतिस्पर्धात्मक जीवनशैली, शैक्षणिक दबाव और सामाजिक अपेक्षाओं के कारण विद्यार्थियों में तनाव एवं चिंता की समस्याएँ बढ़ सकती हैं। ऐसी परिस्थितियों में अपनी भावनाओं को समझना, परिवार एवं मित्रों से संवाद करना, पर्याप्त नींद लेना, नियमित व्यायाम करना तथा आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ की सहायता लेना आवश्यक है।प्रो.दीपा वर्मा मैडम ने समस्त छात्र छात्राओं को योग के माध्यम से उन्हें स्ट्रेस दूर करने के तरीकों से अवगत कराया। प्रो0 दीपा वर्मा के द्वारा विभिन्न गतिविधियों में छात्र छात्राओं के साथ महाविद्यालय के प्राध्यापकों को भी शामिल किया।महाविद्यालय प्राचार्य अवधेश नारायण ने कहा कि शारिरिक स्वास्थ्य के साथ साथ हमें मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहना चाहिए।उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को छिपाने के बजाय उनके बारे में खुलकर बात करनी चाहिए। मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे व्यक्तियों के प्रति संवेदनशीलता एवं सहयोग का भाव रखना भी हम सभी की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ मन ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, सकारात्मक सोच और आपसी सहयोग से एक स्वस्थ एवं संवेदनशील समाज का निर्माण किया जा सकता है।कार्यक्रम में प्रो.सर्वजीत यादव, डॉ. सुमन कुमार,डॉ. प्रद्युम्न रिछारिया,डॉ. बसुन्धरा उपाध्याय,डॉ विकार खान,डॉ दुर्गेश शुक्ला,डॉ अमिता चौरसिया, डॉ.पवन कुमार झा,डॉ. अनीता ,डॉ. स्निग्धा, डॉ. शिल्पी,डॉ.ओमप्रकाश, प्रो. पूनम रौतेला, डॉ. दिशा,प्रो. दीपा गोबाड़ी,डॉ. आरती,डॉ सुमन,नीलम,पूजा एवं छात्र छात्राओं में अजय, कुलदीप,संगीता, अरबाब,मुस्कान,प्रेम,आदर्श कुमार,हरिओम,देव , कमलेश,प्रियंका, कशिश,मुस्कान,निशा,अंजली, संजना आदि मौजूद थे।





