मांगों को लेकर मंडी बोर्ड कर्मचारी संघ मुखर
रुद्रपुर।मांगों को लेकर उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड कर्मचारी संघ मुखर हो गया है।संघ के पदाधिकारियों ने बैठक कर मांगों पर चर्चा की।साथ ही मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, देहरादून की अध्यक्षता में पिछले माह 27 दिसम्बर को सम्पन्न बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए थे। 31 दिसम्बर 2025 द्वारा 18 सूत्रीय मांग के लिए चरणबद्ध आन्दोलन में उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड कर्मचारी संघ की ओर से आज मंडी बोर्ड सभागार में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित निर्णय / प्रस्ताव पारित किए गए।इनमें गोल्डन कार्ड की व्यवस्था करने,मण्डी बोर्ड के समस्त पदोन्नति के रिक्त पदों पर यथाशीघ्र पदोन्नति करने,मण्डी बोर्ड के समस्त सीधी भर्ती के रिक्त पदों को यथाशीघ्र भरने,मण्डी बोर्ड एवं मण्डी समिति की सेवा नियमावली शासन स्तर से यथाशीघ्र स्वीकृत कराने,मण्डी बोर्ड में लिपिक संवर्ग के वेतनमानों की विसंगतियों का यथाशीघ्र समाधान करते हुए संवर्ग के वेतनमान पूर्व की भांति करने आदि मांग की।साथ ही उन्होंने कहा कि यदि मांगों कर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।बैठक में अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, महामंत्री अनुराग नेगी, कुंदन सिंह,लीला गुंज्याल, राधा,रश्मि,किसनी देवी, गिरीश जोशी,मुकेश जोशी, मनोज सिंह बिष्ट, कुशाल सिंह आदि मौजूद थे।





