मांगों को लेकर भड़कीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
किच्छा।( लोक निर्णय)उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के लिए आंगनबाड़ी कर्मचारियों और सहायिकाओं का संघर्ष अब गति पकड़ रहा है। लगभग 50000 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपनी जायज मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। आज इंदिरा गांधी गांधी मैदान में आज इंदिरा गांधी खेल मैदान में ब्लॉक रुद्रपुर की 150 आंगनबाड़ी के लगभग 300 कर्मचारी व सहायिका कार्य बहिष्कार के साथ धरने में बैठी है और जिला उधम सिंह नगर में लगभग 23 00 आंगनबाड़ी सहायिका सहित कार्य बहिष्कार करके धरने में बैठे हैं, उनकी मुख्य मांग वेतनमान में वृद्धि और उत्तराखंड के कर्मचारियों की तरह सुविधा प्रदान करना है। डॉ. गणेश उपाध्याय प्रवक्ता, उत्तराखंड कांग्रेस व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया और कहा कि सरकार को उनकी मांगों को तुरंत स्वीकार करना चाहिए। इस अवसर पर एसडीएम गौरव पांडेय से बात की गई। जिन्होंने बताया कि शासन को विस्तृत रिपोर्ट भेज दी गई है। अब देखना यह है कि सरकार उनकी मांगों को लेकर क्या निर्णय लेती है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष मुन्नी ठाकुर, जिला महामंत्री रिहाना, गीता ठाकुर, तरन्नुम, मंजू, कुसुम लता, सुजाता मासी, धना देवी आदि मौजूद थीं।




