अध्यात्म उत्तराखंड

मां पूर्णागिरि धाम तक अब रोशनी से जगमगाएगा यात्रा मार्ग

चम्पावत।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा धार्मिक पर्यटन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत स्थित विश्वप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम यात्रा मार्ग के विकास हेतु बड़ी सौगात दी है। धामी ने मां पूर्णागिरि यात्रा मार्ग स्थित टनकपुर के ककराली गेट से माँ पूर्णागिरि धाम तक पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए स्वीकृत योजना के सापेक्ष दो करोड़ की प्रथम किश्त की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है।इस महत्वाकांक्षी योजना के पूर्ण होने के बाद सम्पूर्ण यात्रा मार्ग आधुनिक स्ट्रीट लाइटों से जगमगा उठेगा, जिससे श्रद्धालुओं को रात्रिकालीन आवागमन में बड़ी सुविधा और सुरक्षा मिलेगी।यह परियोजना मुख्यमंत्री घोषणा के तहत के तहत ककराली गेट से भैरव मंदिर होते हुए मुख्य मंदिर तक व्यापक विद्युत एवं पथ प्रकाश व्यवस्था विकसित की जाएगी।यूपीसीएल के एसडीओ संजय भंडारी ने बताया कि योजना के अंतर्गत 0.650 किलोमीटर 11 केवी लाइन, 20 किलोमीटर एलटी ओवरहेड लाइन तथा 4.5 किलोमीटर भूमिगत एलटी लाइन का निर्माण किया जाएगा।साथ ही विद्युत आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने के लिए 25 केवीए क्षमता के 05 तथा 63 केवीए क्षमता के 03 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। परियोजना पूर्ण होने पर पूरे यात्रा मार्ग में कुल 1500 अत्याधुनिक स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएंगी।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मां पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी औपचारिक प्रक्रियाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करते हुए कार्य को निर्धारित अवधि में धरातल पर उतारा जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, बल्कि स्थानीय पर्यटन, व्यापार एवं क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी। साथ ही माँ पूर्णागिरि यात्रा मार्ग वर्षभर सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन के लिए और अधिक सक्षम बन सकेगा।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
अध्यात्म

आज का पंचांग – 5 सितम्बर 2025

विक्रम संवत्सर २०८२शक संवत १९४७,विश्वावसु माह:-भाद्रपद,पक्ष:-शुक्ल,तिथि:-त्रयोदशी,पर्व:-श्री गणेशोत्सव, ऋतु:-शरद, सूर्योदय:-प्रातःकाल ६:०१,सूर्यास्त:-सांध्यकाल ६:३८, दिशाशूल:-पश्चिम ( आज पश्चिम एवं दक्षिण-पश्चिम कोण की दिशा