अपराध ऊधम सिंह नगर

मरा नहीं, मारा गया मेरा बेटा, डीएम साहब कराओ जांच

रुद्रपुर: पंत विश्वविद्यालय के बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र नीरज की मौत के मामले की मजिस्ट्रेट जांच होगी। जांच एसडीएम किच्छा करेंगे।
किच्छा के दरऊ निवासी 19 नीरज पुत्र छोटे लाल का शव 12 सितंबर को बिपिन रावत छात्रावास में फंदे से लटका मिला था। मृतक के पिता गुरुवार को किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को ज्ञापन दिया। छोटे लाल ने कहा कि हॉस्टल में उनके बेटे का शव फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने सुसाइड नोट दिखाया तो उस पर उसके बेटे का हस्ताक्षर नहीं है। बेटे की हत्या की आशंका है।आरोप लगाया कि उसके बेटे की अंग्रेजी कमजोर थी।शिक्षक उसे यह कहकर क्लास में मानसिक प्रताड़ित करते थे कि अंग्रेजी नहीं आती है तो क्यों प्रवेश ले लिया। प्रवेश लेकर दूसरे की एक सीट का नुकसान कर दिया हो।इससे उनका बेटा मानसिक रूप से परेशान रहता था। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।विधायक बेहड़ ने कहा कि शिक्षकों के मानसिक प्रताड़ना से मेधावी छात्र नीरज की मौत हो गई।इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस मामले की किच्छा एसडीएम गौरव पांडे जांच करेंगे। जो चाहे इस मामले में खुद बयान दर्ज करा सकता है।भविष्य में विवि में ऐसी पुनरावृति न हो,इसके लिए विद्यार्थियों की काउंसलिंग कराई जाएगी।मृतक के परिजन का जो संभव होगा। योजनाओं से सहायता कराई जाएगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार