भूरारानी अंडरपास पूर्ण करने को कहा
रुद्रपुर।(लोक निर्णय) जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने रेेलवे व प्रशासनिक अधिकारियों की जिला सभागार में आज बैठक लेते हुए भूरारानी अण्डरपास कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के साथ ही काशीपुर-रामनगर आरओबी व छतरपुर-मटकोटा मार्ग पर आरओबी निर्माण हेतु लोनिवि, एनएच को धनराशि रेलवे को हस्तांतरित करने को कहा।जिलाधिकारी ने गुड्सशेड निर्माण की प्रगति पुछे जाने पर प्रबंधक सिडकुल पंतनगर ने अवगत कराया कि शेड निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि में 4.5 एकड़ भूमि टाटा कम्पनी व 4.5 एकड़ भूमि सिडकुल की है। इस तरह 9 एकड़ भूमि पर गुड शेड निर्माण हेतु 114 करोड़ की धनराशि की लागत से किया जाना प्रस्तावित है, भूमि को रेलवे के नाम पर हस्तान्तरित किये जाने हेतु प्रस्ताव सिडकुल मुख्यालय को भेजा गया है।जिलाधिकारी ने खटीमा से मझोल के मध्य रेलवे फाटक 18 सी खोलने, किच्छा गल्लामंडी के पास व किच्छा-पंतनगर रेलवे लाइन में अण्डर पास बनाये जाने हेतु उप जिलाधिकारी, रेलवे व सड़क महकमे को संयुक्त निरीक्षण कर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये। उन्होने बाजपुर क्षेत्रान्तर्गत रेलवे फाटक 21 व 22 में पानी भर जाता है।इसलिए जनहित में सुरक्षा की दृष्टि से आरओबी अथवा एलिवेटेड सड़क का निर्माण हेतु रेलवे व लोनिवि को संयुक्त निरीक्षण कर शीघ्र आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। इसी तरह रेलवे स्टेशन काशीपुर के सामने बरसात के दौरान पानी भरने की समस्या रेलवे अधिकारियों द्वारा उठायी गयी थी। जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी काशीपुर, रेलवे, नगर आयुक्त काशीपुर, अधिशासी अभियंता लोनिवि व सिंचाई को स्थलीय निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। जिसपर रेलवे अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि संयुक्त रिपोर्ट आ गयी है, वर्षा काल से पूर्व कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।जिलाधिकारी ने रूद्रपुर- टाण्डा- हल्द्वानी सड़क मार्ग पर दो रेलवे फाटक पड़ते है।जहां पर रेलवे क्रासिंग के दोनो ओर टूटी सड़क को ठीक करने हेतु रेलवे को अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के साथ ही अधीक्षण अभियंता लोनिवि को सड़क मरम्मत करने के निर्देश दिबैठक में प्रभागीय वनाधिकारी यूसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता लोनिवि नीरज कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता विद्युत राजीव चक्रवर्ती, रेलवे के अभियंता अखिलेश कुमार, मुन्ना लाल, प्रवीन कुमार, प्रभात कुमार आदि मौजूद थे ।





