ऊधम सिंह नगर

भारी बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिलाधिकारी ने की जनपदवासियों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील

चंपावत । (लोक निर्णय)जनपद में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने समस्त जनपदवासियों से विशेष सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की है।उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि के दौरान लोग पहाड़ी मार्गों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों तथा क्षतिग्रस्त सड़कों पर अनावश्यक यात्रा करने से बचें। इसके साथ ही नदी, नालों, गाड़-गधेरों एवं घाटों के किनारे न जाएं और बच्चों को भी इन स्थानों से दूर रखें। शारदा नदी सहित अन्य नदियों के जलस्तर में वृद्धि की संभावना को देखते हुए नदी तटों एवं निचले इलाकों में रहने वाले लोग विशेष सावधानी बरतें।जिलाधिकारी ने वर्षा के समय बिजली गिरने, पेड़ गिरने तथा भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों से उचित दूरी बनाए रखने और वाहन चालकों को मौसम व सड़क की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सावधानीपूर्वक वाहन चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि तेज बहाव वाले नालों, जलभराव और मलबे वाले मार्गों से गुजरने का जोखिम बिल्कुल न उठाएं।लोग सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक व अधिकृत माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं पर ही विश्वास करें।प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है तथा संबंधित विभागों एवं SDRF को सतर्क रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन, पुलिस अथवा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को सूचित करने के लिए सहायता नंबर जारी किए गए हैं। नागरिक 05965-230819, 05965-230703, व्हाट्सएप नंबर 7895318895, मोबाइल नंबर 7579060090, 9528135726 अथवा टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा deoccpt@gmail.com पर भी ई-मेल के माध्यम से सूचना दी जा सकती है।जिलाधिकारी ने सभी से प्रशासन का सहयोग करते हुए स्वयं व अपने परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार