भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने एसआइआर की समीक्षा की
रुद्रपुर।(लोक निर्णय) फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचन नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्यक्रम का भारत निर्वाचन आयोग की तीन सदस्य टीम ने आज जिला सभागार में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बीएलओ, सुपरवाइजर के साथ बैठक कर फिल्ड में किए जा रहे कार्यों जानकारी ली।भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने बीएलओ द्वारा फिल्ड में किये जा रहे निर्वाचन नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण कार्यो की जानकारी लेते हुए कहा कि गणना फार्म में मतदाताओं के साफ व अपडेट फोटोग्राफ लगाए।जिससे त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची तैयार हो सकें। उन्होने रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिये कि समय से शतप्रतिशत गणना फार्म को डिजिटाईजेशन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र मतदाता का नाम न छुटे व अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में न शामिल हो इसका विशेष ध्यान रखे। टीम द्वारा बीएलओ व रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से फिल्ड में कार्य के दौरान नेटवर्क आदि जानकारी ली गयी। जिसपर उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट ने बताया कि इस जनपद में नेटवर्क आदि की किसी प्रकार की समस्या नही है। एसआईआर के कार्य समयबद्ध तरीके से किया जा रहा है। उन्होने कहा कि आयोग द्वारा जो निर्देश दिये गये है उसका पालन करते हुए समय से शतप्रतिशत डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह अधिकारी ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में विधानसभावार निर्वाचन नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यो हेतु सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बीएलओ, सुपरवाइजरों को पूर्व में ही मास्टर ट्रेनरों द्वारा दो बार प्रशिक्षण दिया गया। जिससे बीएलओ को फिल्ड में आसानी व समय से एसआईआर कार्य कर पा रहे है। उन्होने बताया कि तहसील व जनपद स्तर पर एसआईआर कार्य की मॉनिटरिंग की जा रही है व कन्ट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। फिल्ड में किसी को भी किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो कन्ट्रोल रूम नम्बर पर अवगत कराया जाता है जिसका समय से सम्बन्धित अधिकारी द्वारा समाधान भी किया जाता है।बैठक में भारत निर्वाचन आयोग की टीम में अनुभाग अधिकारी चन्दर मोहन, सहायक अनुभाग अधिकारी शमीक मुखर्जी व आयुष कुमार, उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह, मनीष बिष्ट, राहुल शाह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह अधिकारी सहित सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बीएलओ, बीएलओ सुपरवाईजर आदि उपस्थित थे।





