ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

भाजपा नेता ने बांटी महालक्ष्मी किट

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आज आंगनबाड़ी केंद्र में महालक्ष्मी किट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार अनेक लाभकारी योजनाएं चल रही है जिसका समाज के सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है। चुघ ने कहा कि सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए बच्चों को उचित शिक्षा दी जा रही है साथ ही सरकार द्वारा योजनाओं का भी उन्हें लाभ दिया जा रहा है। जिसमें मिड डे मील, महालक्ष्मी किट आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सभी बच्चे शिक्षित हो और नई ऊंचाइयों को छुए ताकि उनके परिवार शहर और प्रदेश का नाम रोशन हो सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सदैव विकास की सोच रखते हैं और निरंतर राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं। बाल विकास मंत्री रेखा आर्य गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को लाभ देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहती हैं। उन्होंने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए पौष्टिक आहार योजना प्रारंभ की है जिसका हजारों महिलाओं को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार का सदैव प्रयास रहा है कि कोई भी व्यक्ति विकास कार्यों का लाभ लेने से अछूता न रहे और सरकार घर-घर जाकर लोगों को योजनाओं का लाभ दे रही है। चुघ ने वार्ड नंबर 2 विवेक नगर में महालक्ष्मी किट का वितरण किया। इस दौरान कार्यकर्ता प्रौणति विश्वास, सहायिका चंपा सरकार सहित लाभार्थी निशा ,रचना, दीक्षा, शालिनी आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार