उत्तराखंड

चंपावत के संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों को मिल रही है गति

जनपद के नदी कटाव से प्रभावित स्थानों पर बाढ़ सुरक्षा,

चम्पावत।(लोक निर्णय) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों एवं जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार के मार्गदर्शन में बाढ़ सुरक्षा कार्यों हेतु 35.98 लाख की स्वीकृत धनराशि के क्रम में प्रथम किस्त के रूप में 70 प्रतिशत यानी 25.188 लाख की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है, जबकि शेष 30 प्रतिशत राशि कार्य पूर्ण होने के उपरांत अवमुक्त की जाएगी।मानसून से पूर्व जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों में आपदा जोखिम को कम करने तथा जन-जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों एवं जिलाधिकारी चम्पावत के मार्गदर्शन में तहसील पूर्णागिरि (टनकपुर) क्षेत्र में नदी कटाव से प्रभावित स्थानों पर बाढ़ सुरक्षा, तटबंध मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्यों के लिए राज्य आपदा मोचन निधि (SDRF) से 35.984 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।जनपद स्तरीय मूल्यांकन एवं कार्यकारिणी समिति की बैठक में सिंचाई खंड लोहाघाट द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों का परीक्षण किए जाने के बाद कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। स्वीकृत धनराशि में से प्रथम किस्त के रूप में 70 प्रतिशत यानी 25.188 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है, जबकि शेष 30 प्रतिशत राशि कार्य पूर्ण होने के उपरांत जारी की जाएगी।जिलाधिकारीने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे किए जाएं, ताकि बरसात के दौरान संभावित खतरे को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनपद में मानसून से पूर्व आवश्यक सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है तथा संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी भी की जा रही है।इन कार्यों के पूर्ण होने से नदी कटाव से प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा मजबूत होगी तथा स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। जिला प्रशासन मानसून के दौरान किसी भी संभावित आपदा से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर रहा है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर