अपराध ऊधम सिंह नगर

बीडीसी सदस्य के पति को बंधक बनाकर पीटा

रुद्रपुर। बीडीसी सदस्य के पति को बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है।ग्राम अजीतपुर की निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य ज्योति मौर्या ने सीओ कार्यालय में तहरीर देकर कहा कि बुधवार को वह अपने पति अशोक के साथ ब्लॉक कार्यालय बीडीसी सदस्य की बैठक में गई थी। ब्लॉक प्रमुख पति ब्लॉक प्रमुख कार्यालय में बैठने को कहा।उनके कहने पर वह अपने पति के साथ कार्यालय में चली गई।इस बीच किच्छा के पूर्व विधायक का भतीजा अपने साथियों के साथ आकर कार्यालय बंद कर पति को बेरहमी से पीटा।बीच बचाव करने पर उसके साथ हाथापाई भी की।शोरगुल की आवाज सुन अन्य बीडीसी सदस्य भी आ गए। घायल पति अशोक मौर्य ने बताया कि पत्नी व मासूम बेटा बहुत भयभीत है। किसी तरह मेडिकल कराया। पीड़िता ने चेताया कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो कोतवाली के सामने अप्रिय घटना को अंजाम देगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार