उत्तराखंड

बीआइएस देहरादून ने मुजफ्फरनगर में की छापेमारी, गैर-अनुपालन उत्पाद किए जब्त

देहरादून।(लोक निर्णय)भारतीय मानक ब्यूरो (बीआइएस), देहरादून शाखा कार्यालय द्वारा आज मेरठ रोड स्थित एक इस्पात बनाने वाली कंपनी पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई का उद्देश्य  अनिवार्य उत्पाद बिना लाइसेंस के बनाना तथा उत्पाद की गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों (QCOs) के अनुपालन की जांच करना था।इस छापेमारी दल का गठन हेमन्त बी अड़े, निदेशक एवं प्रमुख, बीआइएस देहरादून शाखा कार्यालय द्वारा किया गया था। इस दल में पीयूष प्रकाश (संयुक्त निदेशक), सौरभ कुमार चौरसिया (सहायक निदेशक), अंशुल शर्मा ( सहायक अनुभाग अधिकारी) और पवन मुंडेपी ( वरिष्ठ सचिवालय  सहायक।  नीरज बिष्ट(डाटा एंट्री ऑपरेटर) शामिल थे।छापेमारी के दौरान टीम ने फैक्ट्री में उपलब्ध  उत्पाद की जांच की। यह देखने के लिए कि वे बीआईएस मानक चिह्न से चिह्नित हैं या नहीं, और क्या वे भारत सरकार द्वारा जारी गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों का अनुपालन कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान इस्पात उत्पाद QCOs के उल्लंघन में पाया गया, जिसे बीआईएस टीम द्वारा जब्त किया गया।जब्त किए गए उत्पाद पर आगे की कार्रवाई बीआईएस अधिनियम, 2016 के अंतर्गत की जाएगी। बीआईएस सभी उपभोक्ताओं, विक्रेताओं तथा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से अनुरोध करता है कि केवल बीआईएस प्रमाणित उत्पादों का निर्माण, विक्रय एवं वितरण सुनिश्चित करें। उपभोक्ता BIS CARE मोबाइल ऐप के माध्यम से बीआइएस मानक चिह्न युक्त उत्पादों की प्रमाणिकता की जांच कर सकते हैं और किसी भी शिकायत को दर्ज कर सकते हैं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर