ऊधम सिंह नगर

बिना वैध दस्तावेज़ 115 ट्रैक्टरों का कर दियाग्य व्यावसायिक में परिवर्तन

काशीपुर।एआरटीओ कार्यालय काशीपुर से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें 115 निजी ट्रैक्टरों को बिना वैध दस्तावेज़ों के ही व्यावसायिक श्रेणी में परिवर्तित कर दिया गया। यह मामला सूचना का अधिकार में सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं आरटीआइ कार्यकर्ता आसिम अज़हर ने एआरटीओ से सूचना का अधिकार में सूचना मांगी।एआरटीओ कार्यालय काशीपुर की ओर से उपलब्ध कराई गई सूचना में एक जनवरी वर्ष 2025 से 23 दिसम्बर वर्ष 2025 के बीच कुल 115 निजी ट्रैक्टरों को व्यावसायिक श्रेणी में परिवर्तित किया गया।लेकिन इन ट्रैक्टरों से संबंधित अनिवार्य पत्रावलियाँ जैसे वैध आरसी, बीमा, फिटनेस प्रमाणपत्र, प्रदूषण प्रमाणपत्रकार्यालय में संधारित ही नहीं हैं।
शिकायतकर्ता का कहना है कि बिना वैध दस्तावेज़ों के किसी भी वाहन को व्यावसायिक उपयोग में लाना मोटर व्हीकल एक्ट 1988, सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्सतथा आरटीआई की धारा 4(1)(a) (रिकॉर्ड संधारण)का सीधा उल्लंघन है।अजहर नेपरिवहन आयुक्त को पत्र भेजकर मामले की जांच की मांग की। साथ हीबिना वैध दस्तावेज़ किए गए रूपांतरणों को तत्काल निरस्त /निलंबित किया जाए। साथ हीसंबंधित के खिलाफ विभागीय व दंडात्मक कार्यवाही करने वजांच रिपोर्ट की प्रति शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराने की मांग की।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार