उत्तराखंड

बागेश्वर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों की समस्याओं पर मंथन

बागेश्वर ।(लोक निर्णय) मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने आज बैठक कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों की समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा की। संबंध में बैठक आयोजित की गई। वृद्धजनों की सुविधा के लिए ओल्ड एज होम के निर्माण को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने समाज कल्याण विभाग को आवश्यक परीक्षण एवं कार्यवाही कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।वहीं कौसानी से भतड़िया मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में “स्वतंत्रता सेनानी मोटर मार्ग” किए जाने को सीडीओ ने लोक निर्माण विभाग को आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित करने के निर्देश दिए।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिवारों का देश के प्रति योगदान अमूल्य है। उनके सम्मान एवं सुविधाओं से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए।बैठक में सीईओ विनय कुमार, एसीएमओ अमित मिश्रा व संबंधित विभागों के अधिकारी तथा धर्मेंद्र कुमार, गिरिश जोशी सहित अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारी उपस्थित थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर