उत्तराखंड स्वास्थ्य

बागेश्वर में पशुओं के इलाज को एनिमल लिफ्टिंग मशीनें खरीदी गईं

बागेश्वर।(लोक निर्णय)जिलाधिकारी बागेश्वर आकांक्षा कोंडे के निर्देशन में जनपद में बीमार एवं कमजोर पशुओं के उपचार एवं प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। ऐसे पशु जो बीमारी या कमजोरी के कारण स्वयं खड़े नहीं हो पाते, उन्हें उठाने एवं सहारा देने हेतु 10 एनिमल लिफ्टिंग मशीनों की खरीद की गई है।इस उद्देश्य के लिए अनटाइड फंड से छह लाख की धनराशि आवंटित की गई थी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, बागेश्वर द्वारा उक्त मशीनों का क्रय कर उन्हें राजकीय पशु चिकित्सालय, केंद्रीय भंडार बागेश्वर में सुरक्षित रखा गया है। उप जिलाधिकारी प्रियंका रानी द्वारा मशीनों का सत्यापन किया गया।जिसमें सभी 10 मशीनों का क्रय सही पाया गया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव कुमार ने अवगत कराया कि इन मशीनों को जनपद के 10 पशु चिकित्सालयों को आवंटित किया जाएगा, जिससे बीमार एवं अशक्त पशुओं को उठाने और उपचार में सुविधा मिल सकेगी।इन मशीनों के उपयोग से विशेष रूप से निराश्रित गोवंश के उपचार एवं आवश्यकतानुसार अन्य स्थानों पर स्थानांतरण में भी आसानी होगी, जिससे पशु कल्याण की दिशा में जनपद को महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Health Insurance क्यों ज़रूरी है? बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, कवरेज और ज़रूरत जानें CareHealthPolicy.com

हर उम्र में Health Insurance क्यों ज़रूरी है? आज के समय में इलाज इतना महँगा हो गया है कि एक
CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Old Age Health Insurance क्या है? बुज़ुर्गों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस की पूरी जानकारी

Old Age Health Insurance क्या है? Old Age Health Insurance वह स्वास्थ्य बीमा योजना है जो खासतौर पर 60 वर्ष