उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर राजनीति

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले भारत भूषण चुघ

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से रुद्रपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने भेंट की।साथ ही उन्हें राज्यसभा सांसद की शपथ लेने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने राजनीतिक चर्चा करते हुए कहा कि पिछले दिनों बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में भी प्रचार करने का समय मिला। जहां उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विधानसभा क्षेत्र व दूसरे क्षेत्र में एक माह तक प्रचार किया। चुघ ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। जिस पर उन्होंने स्नेहाशीष देते हुए कहा कि केंद्र और उत्तराखंड में भाजपा की सरकार है और जल्द ही उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होना है ऐसे में सभी कार्यकर्ता एकजुट विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए। चुघ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से आशीर्वाद लिया जिस पर उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार