बंधक बनाकर लूटकांड का तीसरा आरोपित पकड़ा
रुद्रपुर।(लोक निर्णय) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व में पुलभट्टा पुलिस ने घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर तमंचे के बल पर लूट एवं बाइकल चोरी की घटना का पर्दाफाश किया। पुलभट्टा पुलिस ने पूर्व में दो आरोपितों को लूट के माल एवं अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। मामले में फरार चल रहे तीसरे वांछित तीसरे आरोपित शकील मियां पुत्र हसीन मियां निवासी ग्राम लोहार नगला, थाना फतेहगंज पश्चिमी, जनपद बरेली (उप्र) को आज गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक कारतूस( लूट की घटना में प्रयुक्त), लूट में लूटे गए जेवरात एवं 30 हजार रुपए व लूटे गए जेवरात व चोरी की बाइक बरामद की।आरोपित पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।





