उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

चम्पावत के घटोत्कच मंदिर में ‘हरित योग’

चम्पावत।(लोक निर्णय)12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए आज चम्पावत के ऐतिहासिक घटोत्कच मंदिर प्रांगण में ‘हरित योग’ कार्यक्रम हुआ। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” (Yoga For Healthy Aging) निर्धारित की गई है।जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष योग सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री राकेश बोहरा द्वारा भगवान धन्वन्तरि की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। योग अनुदेशिका कमला विनवाल ने संचालन किया।योग अनुदेशक प्रकाश नेगी एवं सुशील कलौनी द्वारा उपस्थित जनसमूह को कॉमन योग प्रोटोकॉल का बेहतरीन अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को प्राकृतिक एवं हरित वातावरण में, छायादार वृक्षों के बीच योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित करना था। इसके साथ ही योग से होने वाले शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य लाभों के प्रति लोगों को जागरूक करने और योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।जिससे आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर व्यापक जन-जागरूकता पैदा की जा सके।
मंच का संचालन डॉ. नमिता अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम को भव्य बनाने में राजकीय नर्सिंग कॉलेज चम्पावत की प्राचार्या डॉ. रश्मि रावत सहित कॉलेज के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का विशेष और सराहनीय सहयोग रहा।इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी चम्पावत डॉ. प्रकाश सिंह, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला नोडल अधिकारी डॉ. उमेश भारती, हरित योग कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. नमिता अग्रवाल आदि मौजूद थीं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Health Insurance क्यों ज़रूरी है? बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, कवरेज और ज़रूरत जानें CareHealthPolicy.com

हर उम्र में Health Insurance क्यों ज़रूरी है? आज के समय में इलाज इतना महँगा हो गया है कि एक