उत्तराखंड स्वास्थ्य

फिट रहने को 36वीं वाहिनी आइटीबीपी में दौड़े जवान

चंपावत।36वीं वाहिनी, आइटीबीपी कैम्प परिसर में कमांडेंट संजय कुमार के नेतृत्व में आज फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत “संडे ऑन साइक्लिंग” के साथ-साथ रन एंड वॉक कार्यक्रम हुआ। वाहिनी के सभी हिमवीर पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए फिटनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।आयोजन का मुख्य उद्देश्य जवानों को शारीरिक रूप से फिट एवं स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना तथा प्रत्येक रविवार को मोटर साइकिल अथवा अन्य वाहनों के स्थान पर साइकिल चलाने या पैदल चलने की आदत को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
इसके माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के प्रति भी जागरूकता का संदेश दिया गया।इस अवसर पर द्वितीय कमान सूबे सिंह, सहायक सेनानी मनमोहन सिंह, डॉ. एम. फिलिफ गंगटे, अंकुर सहित 36वीं वाहिनी के अधिकारी मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Health Insurance क्यों ज़रूरी है? बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, कवरेज और ज़रूरत जानें CareHealthPolicy.com

हर उम्र में Health Insurance क्यों ज़रूरी है? आज के समय में इलाज इतना महँगा हो गया है कि एक
CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Old Age Health Insurance क्या है? बुज़ुर्गों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस की पूरी जानकारी

Old Age Health Insurance क्या है? Old Age Health Insurance वह स्वास्थ्य बीमा योजना है जो खासतौर पर 60 वर्ष