पोस्टर की विजेताओं को किया गया सम्मानित
रुद्रपुर।(लोक निर्णय) सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के द्वितीय दिवस का बौद्धिक सत्र का प्रारंभ आज राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहांगीरपुर (गदरपुर) में हुआ।अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अवधेश नारायण ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों के मनोबल को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ अनुशासन, सेवा तथा समर्पण के भाव के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य को आगे ले जाने की बात कही गई। मुख्य अतिथि सेवित ग्राम सतीश घीक ने शिविर की समस्याओं का निवारण करने का आश्वासन दिया गया। उनके द्वारा एलपीजी सिलेंडर भी तत्काल उपलब्ध कराया गया। साथ ही ग्राम प्रधान मोहम्मद दिलशाद हुसैन द्वारा स्वयंसेवियों को प्रोत्साहित किया गया । महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र प्रोफेसर सर्वजीत सिंह ने स्वयंसेवी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना दी। सर्वजीत सर ने सभी स्वयंसेवियों को अपने पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ी हुई बातों को सकारात्मक रूप से सभी स्वयंसेवियों के साथ साझा किया गया । महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के विभाग प्रभारी प्रोफेसर मनोज पांडे ने हमारे साथ अपने राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व स्वयंसेवी के रूप में अपने अनुभव को साझा किया। छात्र संघ अध्यक्ष रजत सिंह बिष्ट ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवियों को हमेशा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ाने के लिए बढ़ाने की प्रेरणा दी। पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष मोहम्मद असलम ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों को धर्म, जाति तथा सामाजिक असमानताओं से बचने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के बौद्धिक सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी चंद्रपाल द्वारा द्वितीय दिवस की के प्रस्तावना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर शिल्पी अग्रवाल द्वारा किया गया। द्वितीय दिवस के बौद्धिक सत्र में डॉक्टर श्रृंखला जोशी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान हुई पोस्टर प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम, संगीता द्वितीय और प्रीति मेहरा और गायत्री ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संदीप डसीला, सत्येंद्र शाह,कैलाश चौधरी, प्रदीप कुमार, दक्ष कालरा आदि मौजूद थे।





