उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर राजनीति

पूर्व सीएम एनडी तिवारी के योगदान को याद किया गया

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी की जयंती एवं पुण्यतिथि पर रविवार को सिडकुल स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारायण दत्त तिवारी जनसेवा समिति (तिवारी विचार मंच) और कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उनके व्यक्तित्व, राजनीतिक जीवन, आदर्शों और प्रदेश के विकास में दिए गए योगदान को याद किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि नारायण दत्त तिवारी का जीवन जनसेवा और विकास के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में जनता के हितों को प्राथमिकता दी और विकास कार्यों के माध्यम से प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में औद्योगिक विकास को गति मिली, जिससे उत्तराखंड में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर तैयार हुए। उन्होंने कहा कि तिवारी की दूरदर्शी सोच और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को हमेशा याद किया जाएगा। उनके विचार आज भी जनसेवा से जुड़े लोगों को प्रेरणा देते हैं।पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि नारायण दत्त तिवारी ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में देश और प्रदेश की सेवा की। उन्होंने विकास को प्राथमिकता देते हुए उद्योग, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए काम किया। उत्तराखंड के विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि तिवारी ने अपने कार्यों से प्रदेश की प्रगति को नई दिशा देने का प्रयास किया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर जनहित और विकास के कार्यों को आगे बढ़ाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ममता रानी, कांग्रेस नेता हरीश पनेरू, पीसी शर्मा, राधेश्याम बंसल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, कैलाश चंद्र, सतवीर सिंह पदम, सुनील चुघ, आनंद शर्मा, केरु मंडल, दिनेश कोली, रामसेवक कोली, करण गंगवार, जगदीप सिंह, एसके नैयर, सौरव घीक, गिरधर पनेरू, अंकित, हरीश, विपिन पनेरू, मोहन खेड़ा, रंजीत सिंह राणा, राजू सम्मल, सलीम हमद, राकेश कोली, इजहार अंसारी, अबरार अंसारी, उमर खान, रफीक अहमद, आकाश पनेरू, संजीव गुप्ता, इंद्रजीत सिंह, राजीव सिंह, सतीश कुमार और उमर अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार