ऊधम सिंह नगर

पूर्व विधायक शुक्ला को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों का लगा रहा तांता

किच्छा।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का 57वां जन्मदिन सोमवार को आवास विकास में उनके आवास पर बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। रविवार सुबह अखंड श्री रामचरितमानस पाठ शुरू और सोमवार सुबह समाप्त हुआ। हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने प्रातः शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में
श्री राधा कृष्ण मंदिर, श्री गुरुद्वारा साहिब पुरानी मंडी, श्री साईं मंदिर, श्री बालाजी मंदिर, हनुमान मंदिर, शनि मंदिर, काली मंदिर एवं श्री गुरुद्वारा साहिब आवास विकास पहुंचकर माथा टेका एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद आवास पर समर्थकों के साथ 57 पाउंड का विशाल केक काटकर जन्मदिन मनाया। शुक्ला को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए तांता लगा रहा। जन्मदिन की बधाई देने वालों में प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा दीपेंद्र कोश्यारी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, दर्जा राज्य मंत्री सायरा बानो, फरजाना बेगम, उत्तम दत्ता, खतीब अहमद, सरदार मंजीत सिंह, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, विधायक प्रत्याशी राजेश कुमार, मेयर विकास शर्मा, दिनेशपुर अध्यक्ष काबल सिंह, नगला अध्यक्ष सचिन शुक्ला, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा धीरेंद्र मिश्रा, अनुसूचित मोर्चा महेंद्र कुमार वाल्मीकि, महिला मोर्चा विमल मंडेला, लालपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि अमृतपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख रुद्रपुर रीना गौतम, सितारगंज उपकार सिंह बल, जसपुर तीरथ सिंह, प्रभारी मंत्री प्रतिनिधि जितेंद्र गौतम, जिला पंचायत सदस्य मनोज राणा, रणजीत सिंह नामधारी, भास्कर संभल, सीमा कौर, चरणजीत सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, रविकांत, हरकेश सिंह, अर्जुन सिंह, मंडल अध्यक्ष किच्छा गोल्डी गोरया, किच्छा ग्रामीण मयंक तिवारी, पंतनगर पिंकी डिमरी, रुद्रपुर मुकेश पाल, सुनील ठुकराल आदि शामिल थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार