पूर्व विधायक ठुकराल ने की पूजा
रुद्रपुर: पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल संजय नगर खेड़ा एवं रम्पुरा काली मंदिर में आयोजित शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव में पूजा अर्चना की।सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की । ठुकराल ने कहा कि शक्ति की उपासना का यह पर्व हम सभी के जीवन में आस्था, आत्मबल और एकता का संदेश लेकर आता है। दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आस्था का ही प्रतीक नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता का उत्सव भी है। इस मौके पर संजय ठुकराल, राजेश ग्रोवर, आनंद शर्मा, सुनील चुग, ललित गोयल, ललित सिंह बिष्ट, गगन ग्रोवर, रुद्रा, केरू मंडल दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष अरुण दास, तपन विश्वास, विकास मलिक, रमन विश्वास, सुनील ढाली, मलय मंडल, अनुकूल दास आदि मौजूद थे।




