ऊधम सिंह नगर

पुल्ला गुमदेश उप तहसील का मुख्यालय अब किमतोली में

चम्पावत। (लोक निर्णय)उत्तराखंड शासन के राजस्व अनुभाग-1 द्वारा जनपद चम्पावत की उप तहसील पुल्ला गुमदेश के मुख्यालय परिवर्तन के संबंध में महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की गई है।यह निर्णय प्रशासनिक सुगमता एवं क्षेत्रीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। राज्यपाल द्वारा उत्तर प्रदेश साधारण खण्ड अधिनियम, 1904 की धारा 21 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पूर्व में निर्गत अधिसूचनाओं में संशोधन की स्वीकृति प्रदान की गई है।नवीन आदेश के तहत अब उप तहसील पुल्ला गुमदेश का मुख्यालय पूर्व में निर्धारित गुरेली के स्थान पर किमतोली में स्थापित किया जाएगा। उक्त उप तहसील का सृजन 31 जनवरी 2015 को छीड़ाखाल को मुख्यालय बनाकर किया गया था, जिसके पश्चात संशोधन कर मुख्यालय गुरेली स्थानांतरित किया गया। वर्तमान अधिसूचना के माध्यम से अब किमतोली को नया प्रशासनिक मुख्यालय घोषित किया गया है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार