अपराध उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

पुलिस संग मुठभेड़ में असलहा तस्कर को लगी गोली

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अपराध नियंत्रण के लिए जनपद में अवैध शस्त्रों की बरामदगी व अवैध शस्त्रों की तस्करी मे लिप्त अभियुक्तगणों के विरुद्ध एवं इंटरनेट मीडिया पर शस्त्रों के प्रदर्शन/लहराने/फायरिंग आदि घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अपराध के पर्यवेक्षण मे सीओ आपरेशन के नेतृत्व में एसओजी की टीम द्वारा काफी दिनों से जनपद मे अवैध असलाहों कि तस्करी मे लिप्त अभियुक्तगणों के विरुद्ध सुरागरसी व पतारसी की जा रही थी। रविवार को एसओजी प्रभारी मय टीम क्षेत्र में सक्रिय थे।सिड़कुल क्षेत्र में सूचना मिली कि एक दो दिन पहले रुद्रपुर क्षेत्र में जो अवैध तमंचा व असलाह सप्लाई करने वाले बदमाशों को पुलिस और एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार किया था उन बदमाशों को असलहा बंटी कोली नामक बदमाश द्वारा सप्लाई किया गया था। जिसका काफी लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है और जो कुछ समय बाद ही पुन: असलाह/अवैध तमंचा की डिलीवरी देने मोदी मैदान के पास आने वाला है। जिसके पास काफी संख्या में अवैध तमंचे, पिस्टल/असलाह मिल सकता है। इस पर एसओजी की टीम ने मोदी मैदान के पास पहुंची जहां बंटी कोली व उसका एक साथी मौजूद था। पुलिस टीम को देखते ही बंटी कोली ने पुलिस टीम पर चार राउंड फायर कर दिए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी चार राउंड फायर किए। जिस पर बंटी कोली के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी तथा पुलिस मुठभेड़ के बाद दो अभियुक्तों को बंटी कोहली पुत्र महावीर कोली निवासी वार्ड नंबर 23 रम्पुरा कोतवाली रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर और मनोज कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी चंदेन थाना बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश को कुल 09 अवैध तमंचे 315 बोर मय. 16 कारतूस दो खोखे, एक अदद पिस्टल 30 बोर सहित कुल 10 अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया।एसएसपी अजय गणपति ने आज एसएसपी कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि आरोपितों के विरुद्ध पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने पर कोतवाली ट्रांजिट कैंप मे विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।घायल बंटी कोली को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रपुर ले जाया गया।
आरोपित बंटी कोली छह सितंबर,2024 को तीन माह के लिए जिला बदर किया गया था । जिला बदर का उल्लंघन करने पर कोतवाली रुद्रपुर में मुअ सं0 558/24 गुण्डा नियंत्रण में मुकदमा दर्ज किया गया था ।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार