पिता की मौत से सदमे में युवक लापता
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के ई-ब्लॉक निवासी 30 वर्षीय अमित मंडल अपने पिता की मृत्यु के एक दिन बाद घर से लापता हो गया। परिजनों ने बताया कि अमित का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। पिता के निधन के बाद वह गहरे सदमे में हो गया था। इस बीच वह अचानक घर से निकल गया। लेकिन अभी तकपता नहीं चल पाया है।बताया कि अमित को लापता हुए आठ दिन चुके हैं, लेकिन अभी तक पुलिस खोज नहीं पाई है। बेटे के लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया कि ट्रांजिट कैंप थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।समाज सेवी सुब्रत विश्वास व परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को अमित मंडल कहीं दिखाई दें या उनसे जुड़ी कोई जानकारी मिले तो तत्काल कोतवाली ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर को सूचित करें। सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की गई है।जिससे युवक सकुशल अपने परिवार तक लौट सके।





