ऊधम सिंह नगर

पारदर्शी धान खरीद के लिए तीन जिलों के किसान विपणन कार्यालय और अधिकृत संस्थाओं में कराएं पंजीकरण

चम्पावत ।(लोक निर्णय)जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि संभागीय विपणन अधिकारी कुमाऊं संभाग हल्द्वानी द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद उधम सिंह नगर, नैनीताल और चम्पावत के समस्त कृषकों हेतु आगामी खरीफ-खरीद सत्र 2026–27 दिनांक 01 अक्टूबर 2026 से शुरू होना प्रस्तावित है।आगामी सत्र में किसानों को अपनी धान की फसल बेचने में किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए शासन द्वारा ‘भारत खरीद मोबाइल ऐप’ के माध्यम से किसानों का पंजीकरण किया जाना है।प्रशासन द्वारा जनपद के सभी किसानों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपने-अपने क्षेत्र के वरिष्ठ विपणन अधिकारी कार्यालय अथवा अधिकृत क्रय संस्थाओं में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करा लें। किसान यूसीएफ (UCF), एनसीसीएफ (NCCF), यूकेपीसीयू (UKPCU), यूकेयूएसएसएस (UKUSSS) तथा अधिकृत कमीशन एजेंटों के कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।समय पर पंजीकरण कराने से खरीफ-खरीद सत्र 2026-27 के दौरान धान खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी, सुगम और सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सकेगा। उन्होंने सभी कृषकों से अनुरोध किया है कि वे शीघ्रता से अपनी नजदीकी क्रय संस्था या कार्यालय में संपर्क कर अपना पंजीकरण पूर्ण कराएं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार